Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्योनाथ को समर्पित विशेषांक का भव्यता से विमोचन

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्योनाथ को समर्पित विशेषांक का भव्यता से विमोचन

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

दिल्ली की प्रतिष्ठित पत्रिका ट्रू मीडिया ने राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक श्योनाथ सिंह प्रजापति के 75 वंे जन्म दिन पर विशेषांक जारी कर अमरोहा में भव्यता से विमोचन किया ।


अतिथियांे का शॉल उढाकर सम्मान किया

विमोचन समारोह का आयोजन अमरोहा में गैलेक्सी बैंक्वेट हॉल में किया गया। मुख्य अतिथि प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, अति विशिष्ट अतिथि सुरेश चन्द्रा, पूर्व एबीएसए शिशुपाल सिंह चौहान, विशेष अतिथि अमित कुमार बिजनौरी, सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन अमरोहा के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल, कवियित्री शशि त्यागी, जिलाध्यक्ष प्रा0शि0संघ- अमरोहा यशपाल सिंह, मुख्य संपादक -ट्रू मिडिया ओमप्रकाश प्रजापति, सनशाइन न्यूज के संपादक डॉ0 दीपक अग्रवाल, मुन्ना लाल प्रजापति आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र पाल शर्मा संरक्षकः शिक्षक कल्याण परिषद अमरोहा और बेहतरीन संचालन मदनपाल प्रजापति जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा ने किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। शशि त्यागी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंचासीन सभी अतिथियों का प्रजापति श्योनाथ सिंह ‘शिव‘ द्वारा शाल भेंट कर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विमोचन
ओमप्रकाश प्रजापति मुख्य संपादक ट्रू मिडिया ने श्योनाथ सिंह प्रजापति को शाफा पहना कर स्वागत किया और ट्रू मीडिया के श्योनाथ सिंह को समर्पित विशेष अंक का विमोचन कराया। मीटिंग हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने श्योनाथ सिंह को शुभकामनाएं दीं और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
शिक्षिका रजनी रानी,रीता रानी,सुनहरी सिंह प्रजापति,अमरोहा व धनौरा की राष्ट्रीय प्रजापति टीम व शिक्षकों द्वारा बड़े उत्साह से श्योनाथ सिंह को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया।
22 लेखकों ने लिखा
ट्रू मीडिया के संपादक ओमप्रकाश प्रजापति ने इस विशेष अंक के बारे में सभी को बताया कि इस पत्रिका में श्योनाथ सिंह प्रजापति के व्यक्तित्व और कृतित्व को बाईस(२२) सम्मानित लेखकों ने अपनी कलम से अपनी अपनी तरह से उकेर कर उनके संपूर्ण जीवन पर विभिन्न हैडिंग्स देते हुए उकेरा है। जैसे व्यक्तित्व एवं कृतित्व/सामाजिक चेतना के स्तंभ,/एक व्यक्तित्व जो स्वयं में एक संस्था है/ बहुमुखी प्रतिभा के धनी/प्रेरणादायक व्यक्तित्व/दैदीप्यमान सितारा/सर जी दुर्लभ व्यक्तित्व के धनी/संस्मरण /विलक्षण प्रतिभा के धनी/एक छोटे से गांव से चलकर) शिक्षक से साहित्यकार तकश्/अप्रतिम व्यक्तिव के धनी/ महान व्यक्तित्व कृतित्व/पिता तुल्य ताऊ जी/सारगर्भित व्यक्तित्व/गुरु जी अमरोहा की शान/वीर तुम आगे बढ़ो -धीर तुम आगे बढ़ो/ मित्र प्रसंग/समाज, शिक्षा एवं साहित्य के प्रति आदि-आदि पर बहुत सुन्दर आलेख ट्रू मीडिया के निवेदन पर कानपुर, गाजियाबाद, दिल्ली,मेरठ आदि सुदूर क्षेत्रों से प्राप्त हुए जिन्हें हमने बड़े गर्व से समाहित करते हुए पत्रिका को सजाया है।
उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभा विरली ही होती हैं जिनको विशेष अंक का नाम देकर इंडिया बुक आफ रिकार्डस एवं ग्लोबल बुक आफ रिकार्ड्स से सम्मानित पत्रिका में स्थान देकर प्रसारित किया जाता है। जिनमें एक श्योनाथ सिंह प्रजापति भी हैं।
बाल कवि गौरांश ने तालियां बटोरीं
तत्पश्चात वक्ताओं ने साहित्य और पत्रिका पर विचार व्यक्त किए । बीच-बीच में कविताओं का दौर जारी रहा। जिसमें सबसे छोटे, कक्षा तीन के गौरांश कुमार ने कौन भला स्वीकार करेगाः जीवन एक संग्राम नहीं है। मुक्त कंठ से सुनाते हुए सभागार की तालियां बटोरीं। अमित कुमार बिजनौरी, डा0 गीतम सिंह, बदायूं, रेखा रानी, डालचंद प्रजापति, हर्ष अमरोही, शशि त्यागी, कलमकार कुंभ साहित्य संस्था के मुख्य संयोजक सुरेश चन्द्रा ने कविताओं के माध्यम से संदेश दिया। वहीं अनूप सिंह पैसल, शिशुपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह, मिस्वाह, लेखक/पत्रकार डॉ0 दीपक अग्रवाल,सिवेन्द्र सिंह चिकारा, इन्द्र पाल गोला एडवोकेट, महेंद्र सिंह प्रजापति, डालचंद प्रजापति जब्दी आदि ने शिक्षा, समाज और साहित्य पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
कार्यक्रम में मोहन सिंह एडवोकेट, नवनीत कुमार एडवोकेट,नरेश कुमार प्रजापति, जिला अध्यक्ष धनौरा, कैलाश कुमार प्रजापति, दारा सिंह प्रजापति,नरेश सिंह प्रजापति अमरोहा तथा उनकी टीम,वरन सिंह,रजनी रानी,रीता रानी,मेरठ, उमेश चन्द्र प्रदेश उपाध्यक्ष,डा देवराज प्रजापति प्रदेश उपाध्यक्ष,भूपाल सिंह प्रजापति,घंसूरपुर, श्री गजराम सिंह,जिला अध्यक्ष शिक्षक कल्याण परिषद अमरोहा, रामवीर सिंह यादव, खेड़की, राजेन्द्र सिंह यादव, जगवीर सिंह यादव,डा0जाहिद, जाकिर अली, पूर्व प्रधान महेशरा, शीशराम सिंह प्रजापति भानपुर-गजरौला, रामवीर सिंह प्रजापति खजूरी,पतराम सिंह प्रजापति -भानपुर, तनवीर हसन-अमरोहा, विजय कुमार,गोपेश कुमार,वरन सिंह,श्रीमती शीतल एडवोकेट, श्रीमती रीना कुमारी,अरूण कुमार प्रजापति, संजीव कुमार प्रजापति-धनौरा, सुनील कुमार प्रजापति -धनौरा, संदीप कुमार प्रजापति- नोएडा, तथा बृजमोहन एडवोकेट, ओमप्रकाश प्रजापति,रोहिताश कुमार (आरके वस्त्र संगम)-गजरौला आदि मौजूद रहे।
व्यक्तित्व और कृतित्व पर रोशनी
अंत में श्योनाथ सिंह प्रजापति ने चंद शब्दो में अपनी बात कहते हुए सभी की उपस्थिति को नमन किया। सभाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने अपने उद्बोधन में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर उन बातों का जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने उनके साथ रह कर अनुभव किया था। उन्होंने श्योनाथ सिंह द्वारा हमेशा अधिकारियों से प्रभावी वाणी करके मांगों को उठाकर मंगवाने तक का जिक्र करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कर समारोह के समापन की घोषणा की। अंत में सभी ने प्रेम पूर्वक भोजन ग्रहण किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in