डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
एससीईआरटी लखनऊ मे आयोजित राज्य स्तरीय अध्यापक योग प्रतियोगिता मे दीपक चौधरी अव्वल रहे। लखनऊ में गत 17-20 जून 2025 को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों हेतु राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद अमरोहा से पुरुष वर्ग में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद दीपक चौधरी (स. अ.) संविलियिन विद्यालय, कूड़ामाफी ने प्रतिभाग किया और विजेता रहे। इन्हंे जिलाधिकारी अमरोहा, डाइट प्राचार्या अमरोहा व बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।
राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में शिक्षक दीपक चौधरी अव्वल

