Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > भारतीय निस्वार्थ सेवा समिति ने मनाया वन महोत्सव

भारतीय निस्वार्थ सेवा समिति ने मनाया वन महोत्सव

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

प्रकृति को संरक्षण प्रदान करने के क्रम में भारतीय निस्वार्थ सेवा समिति ने शिव ब्रिलियंट एकेडमी में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया।
जिसमें मुख्य अतिथि अमरोहा ब्लॉक प्रमुख सरदार गुरिंदर सिंह ने विद्यालय में सहजन का पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समिति के सदस्यों ने भी मिलकर आम अमरूद नीबू और बेलपत्र के पेड़ लगाए जिन्हें पूर्ण संरक्षण प्रदान करने का विश्वास विद्यालय प्रबंधक ललित शर्मा ने दिलाया।
वृक्ष हमारे जीवन का आधार
मुख्य अतिथि गुरिंदर सिंह ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। इनको संरक्षित रखना हम सब का कर्तव्य है। तेजी से बढ़ती जनसंख्या की आवश्यकता को पूरा करने के लिए वनो को काटकर कालोनियां तथा कल कारखाने स्थापित किए जा रहे हैं अतः वनों को बचाने के लिए जनसंख्या नियंत्रण भी आवश्यक है।
समिति अध्यक्ष अरविंद श्रोत्रिय ने कहा कि वृक्षों की कमी के कारण वायु मंडल प्रदूषित हो रहा है और इस प्रदूषण के कारण ही मौसम चक्र बिगड़ गया है । इसके दुरगामी दुष्प्रभाव से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।
समिति के कोषाध्यक्ष विपुल अग्रवाल ने बताया कि समिति निस्वार्थ भाव से असहायों की सेवा का कार्य निरंतर करती रहती है। पेड़ लगाना भी मानवता की सेवा है जिसे हमारी समिति समय समय पर करती रहती है।
कार्यक्रम के अंत में सभी को यह शपथ दिलाई गई कि वे सब अपने तथा अपने बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे। यही हमारी ओर से मानवता व प्रकृति की सच्ची सेवा होगी।
मेधावी बालक की शिक्षा का खर्च
इस अवसर पर समिति की ओर से मेधावी बालक की शिक्षा का खर्च समिति की ओर से उठाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी ने सह समिति से पास किया।
आज के कार्यक्रम में गन्ना समिति के प्रमुख सतीश कुमार समिति के संरक्षक नरेश सिद्धू अध्यक्ष अरविंद श्रोत्रिय उपाध्यक्ष डॉ विवेक शर्मा महामंत्री दीप गिरी कोषाध्यक्ष विपुल अग्रवाल समाजसेवी आदित्य गोयल सी पी सिंह देवेंद्र चौहान अखिलेश चौहान मनोज शर्मा सोनू गोला निशिल शरण अग्रवाल रविंद्र सिंह ललित शर्मा राजीव शर्मा किशन आकाश अग्रवाल उपस्थित रहे। इस वन महोत्सव कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक मुकेश चंद्र अग्रवाल ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in