डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोनिका ने अमरोहा जनपद के ब्लाक जोया के प्राथमिक विद्यालय सिबौरा के प्रधानाध्यापक रियाजुल हसन की सेवा समाप्ति आदेश 4 दिसंबर 2015 को यथावत् रखते हुए 28 जुलाई 2015 को सेवा समाप्त करने का आदेश किया है। शिक्षक पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के अंकपत्र फर्जी पाए गए हैं। साथ ही जोया के बीईओ को संबंधित थाने में अध्यापक के विरूद्ध ं प्राथमिकी दर्ज कराने एवं वेतन की रिकवरी करने हेतु निर्देशित किया है।
बीएसए मोनिका ने की प्रधानाध्यापक की सेवा समाप्त

