डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अमरोहा डॉ. मोनिाका ने 8 जुलाई 2025 को प्रा० वि० मुबारकपुर विकास खण्ड जोया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पाया गया की हरेन्द्र सिंह शिक्षामित्र उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर बिना किसी सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। जिसके के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्बन्धित का स्पष्टीकरण मोंगा गया है।
स्कूल में अव्यवस्था
09 जुलाई 2025 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा संविलियन पूर्व मा० विद्यालय दरियापुर विकास खण्ड जोया जनपद अमरोहा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के समय पाया गया कि विद्यालय में वर्तमान वर्ष में समय-सारणी नहीं बनायी गई व और न ही शिक्षकों / शिक्षामित्रों की योग्यता के अनुसार क्लास का आंवटन किया गया है। हमारे शिक्षक बोर्ड नही लगये गये, मल्टीपल हैण्डवॉस नहीं बना, शैक्षिक स्तर निम्न पाया गया और न ही बच्चों द्वारा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के उत्तर दिये गये, विज्ञान व गणित किट का प्रयोग नही कराया जा रह है, विद्यलाय में साफ-सफाई का अभाव था तथा मैन्यु के अनुसार विद्यालय में समय दोपहर 12 बजे तक भी दूध का वितरण नहीं किया गया. रसोई घर में पर्याप्त मसाले नही पाये गये।
इससे पूर्व भी बीएसए द्वारा विद्यालय का निरीक्षण किया गया था निरीक्षाण के समय भी उपरोक्त कमिया पायी गयी थी जिसको पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये थे। परन्तु विद्यालय में कोई सुधार नहीं किया गया। विद्यालय में पायी गई निम्न कमियों को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई व सम्बन्धित का स्पष्टीकरण माँगा गया।
बीएसए ने बच्चों को पौधों की रक्षा को प्रेरित किया
जिला बेसिक शिक्षा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसा खुमार विकास क्षेत्र जोया जनपद अमरोहा में वृक्षारोपण किया गया तथा बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक पौधा अपने नाम का बच्चों से लगवाया गया, बच्चों को उनकी रक्षा करने हेतु उत्साहित किया गया तथा जो बच्चा अधिक समय तथा पोधे की देखभाल / रक्षा करेगा उसको पुरस्कार दिए जाने के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेतु निर्देश दिये गये। बीईओ भारत भूषण त्यागी भी मौजूद रहे।

