डॉ. दीपक अग्रवाल
चित्रकूट/बिजनौर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
चंद्रशेखर आजाद के विश्वस्त साथी और देश के महान क्रांतिकारी विश्वनाथ वैशम्पायन को समर्पित एक शिलापट्ट का अनावरण कर्वी में किया गया विश्वनाथ कर्वी मूल के क्रांतिकारी थे । विश्वनाथ कठिन परिस्थितियों में भी आजाद के साथ बने रहे । इन पर पहली पुस्तक भी विश्वनाथ ने ही लिखी थी । भगत सिंह को जेल से छुड़ाने की योजना में भी विश्वनाथ शामिल थे ।
बिजनौर के खोजी इतिहासकार हेमन्त कुमार की पहल
बचपन से ही बाहर रहने के कारण देश के महान सपूत विश्वनाथ अभी तक कर्वी और चित्रकूटवासियों के लिए अपरिचित बने थे । जनपद चित्रकूटवासियों को विश्वनाथ के बारे में पहली बार तब पता चला जब क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान फीना बिजनौर के संयोजक तथा खोजी इतिहासकार हेमन्त कुमार ने विश्वनाथ के कर्वी मूल का होने के संबंध में पहली बार फरवरी में एक सभा आयोजित कराकर सार्वजानिक रूप से जानकारी देते हुए इनके ऐतिहासिक शिलापट्ट स्थापना की घोषणा की । इस क्रम में इं. हेमन्त कुमार की प्रेरणा और खोज से प्रेरित होकर मिर्जापुर निवासी और सिंचाई प्रखंड प्रथम में सहायक अभियंता व समाजसेवी इं. गुरूप्रसाद ने विश्वनाथ वैशम्पायन को समर्पित यह शिलापट्ट बनवाया ।
अनावरण कार्यक्रम में चित्रकूट के विख्यात संत डॉ. विराट महाराज पूर्व सांसद बाँदा भैरों प्रसाद मिश्रा मुख्य अतिथि पायनियर्स क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव शिवहरे तथा चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक कमलेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किये गए थे । क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान के संस्थापक संयोजक इं. हेमन्त कुमार ने विश्वनाथ वैशम्पायन पर अपना शोध पढ़ा और जीववन परिचय देते हुए शिलापट्ट स्थापना के महत्वपूर्ण कार्य के लिए इं. गुरुप्रसाद को अभिनन्दन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहे
इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह पटेल अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव संतोष तैलंग राजीव गर्ग रतन सिंह ग्राम प्रधान शिवरामपुर प्रमोद जायसवाल समाजसेवी राजेश सोनी एम एल सी प्रतिनिधि विवेक कुमार श्रीवास्तव अधिशासी अभियंता सिंचाई शशिकांत प्रसाद लेखाधिकारी अशोक गुप्ता प्रबंधक शांति उच्च शिक्षा एवं तकनीकी महाविद्यालय मिर्जापुर श्रीमती नगीना देवी व इनकी पुत्री कु० अस्मिता गौरव श्रीमती जयश्री जोग श्रीमती अनीता सिंह बाल रोग विशेषज्ञ व समाज सेवी डॉ. एस के त्रिपाठी जिलाध्यक्ष संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद संदीप श्रीवास्तव दृष्टि संस्था के संस्थापक शंकर लाल गुप्ता बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष गयाप्रसाद बौद्ध समाजसेवी अभिमन्यु सिंह जगदीश गौतम डॉ. रमाकांत गुप्ता भानुप्रताप सिंह इं. रजनीकांत मौर्या इं. जय प्रकाश इं. सबरजीत सिंह इं. अभिषेक मिश्रा इं. गिरीशचंद्र आर्किटेक्ट ज्ञानेन्द्र कुमार महेश प्रजापति भालेंद्र मिश्रा भालेंद्र पाण्डेय देवभूषण पाण्डेय जय नारायण मिश्रा पूर्व ग्राम प्रधान कपसेठी दिनेश निषाद आशीष निगम वरिष्ठ सहायक विष्णु कुमार विवेक तिवारी जिलेदार अजय शुक्ला राजेश कुमार पतराखन रावेन्द्र कुमार राम मनोहर वर्मा कुशल गर्ग आनंद तिवारी महेश प्रजापति माताबदल राजेंद्र जाटव राजेश कुमार यादव मंगल सिंह राजू पाल तथा जिले के तमाम अधिकारी और समाजसेवी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का आयोजन चित्रकूट स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक कमलेश कुमार द्वारा किया गया और सभा का संचालन साकेत मिश्रा ने किया । इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य तथा नागरिकों ने महान क्रांतिकारी विश्वनाथ वैशम्पायन को नमन किया और शिलापट्ट स्थापना के इस उच्च कोटि के राष्ट्र भक्तिपूर्ण कार्य हेतु इं. हेमन्त कुमार तथा इं. गुरूप्रसाद का अभिनंदन करते हुए भूरि भूरि प्रशंसा की ।
बिजनौर का चित्रकूट को तोहफाः महान क्रांतिकारी विश्वनाथ स्मृति पट्ट का अनावरण

