डॉ0दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
पाइनवुड स्कूल में प्रबंधिका डॉ0 कमलेश सिंह ने बालिका वर्ग वजन 44 से 46 किग्रा में सी0बी0एस0ई0 नार्थ जॉन बॉक्ंिसग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर स्कूल की छात्रा हिरत कक्षा दस को सम्मानित किया। इस मौके पर सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
मेहंदी प्रतियोगिता में आफिया अव्वल
पाइनवुड स्कूल में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी रचाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के हाथों पर नए-नए डिजाइन उकरे। इस प्रतियोगिता में आफिया ने पहला, सानिया ने दूसरा और लीजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पाइनवुड प्रबंधिका डॉ0कमलेश ने स्वर्णपदक जीतने पर हिरत को सम्मानित किया

