Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीएम निधि ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ/कैच द रेन अभियान में करंे सहयोग

डीएम निधि ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ/कैच द रेन अभियान में करंे सहयोग

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

16 जुलाई 2025 से 22 जुलाई 2025 तक चल रहे भू जल सप्ताह के अंतर्गत जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में धनौरा संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि मैं पानी बचाने और उसके विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ लेता हूँ/लेती हूँ। मैं यह भी शपथ लेता हूँ /लेती हूँ कि मैं जल का समुचित उपयोग करूंगा/करूँगी तथा पानी की हर एक बूंद का संचयन करूँगा/करूँगी और ‘कैच द रेन‘ अभियान को बढ़ावा देने में पूरा सहयोग दूंगा /दूंगी।
मैं पानी को एक अनमोल संपदा मानूँगा/मानूँगी और ऐसा मानते हुए ही इसका उपयोग करूँगा करूँगी। मैं शपथ लेता हूँ/लेती हूँ कि मैं अपने परिवारजनों, मित्रों और पड़ोसियों को भी इसके विवेकपूर्ण उपयोगऔर उसे व्यर्थ नहीं करने के लिए प्रेरित करूँगा /करूँगी। यह ग्रह हमारा है और हम ही इसे बचा सकते हैं और अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in