डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के चलते व्यस्तम मार्गों को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से माध्यमिक विद्यालयों व तकनीकी संस्थाओं मंे 19 व 21 जुलाई का विशेष अवकाश घोषित किया गया हैं। उधर बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों व मान्यता प्राप्त स्कूलों में 19, 21 व 22 जुलाई का विशेष अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं पर लागू होगा। गौरतलब है कि 20 जुलाई को रविवार का अवकाश निर्धारित है।
डीएम निधिः माध्यमिक में 19 व 21 और बेसिक में 19, 21 व 22 जुलाई का अवकाश

