डॉ. दीपक अग्रवाल
बिजनौर/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने क्षेत्रीय इतिहास संकलन एवं लेखन अभियान के संस्थापक एवं संयोजक जनपद बिजनौर के गंाव फीना निवासी इंजीनियर हेमन्त कुमार को इतिहास लेखन सेवा के लिए सम्मानित किया।
हेमन्त ने बताया कि मुरादाबाद के मंडलायुक्त आँजनेय कुमार सिंह की पहल पर देश में पहली बार मण्डल स्तर का हिंदी गजेटियर -2 प्रकाशित हुआ। गजेटियर एक प्रकार का इतिहास है जो सरकार तैयार कराती है। इस गजेटियर का विमोचन सीमए योगी आदित्यनाथ ने किया। इस गजेटियर के लेखन हेतु उन्हें भी मण्डल स्तरीय नौ इतिहाससेवियों में चुना गया था। इसी क्रम में यह सम्मान मिला।
इस गजेटियर में उनकी पुस्तकों के साक्ष्य सार्वजानिक आर्य इंटर कॉलेज फीना के प्रबंधक मनोज कुमार राजपूत तथा यहाँ के प्रवक्ता अतुल कुमार सिंह तथा आत्माराम यादव की संस्तुति पर आगे पहुंचे। महेंद्र सिंह त्यागी (प्रवक्ता हिन्दू इंटर कॉलेज चांदपुर) ने भी सहयोग किया।
डीएम जसजीत कौर ने इतिहासकार इं. हेमन्त को सम्मानित किया

