डॉ.दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अमरोहा की जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मां के समान व्यवहार और दुलार से जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्हें एहसास हुआ कि घर से दूर उनके दुख दर्द को मां की भाति कोई समझने वाला है। बच्चों मंे उमंग और उत्साह नजर आया। जिलाधिकारी को स्कूल में पहले के मुकाबले व्यवस्थाएं बेहतर मिलीं।
26 जुलाई को देर शाम जिलाधिकारी ने जवाहर नवोदय विद्यालय बसेड़ा तगा का औचक निरीक्षण किया। उनके द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण का असर साफ तौर पर देखने को मिला। विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार नजर आया।
डीएम ने बच्चों से संवाद किया
जिलाधिकारी ने पूर्व निरीक्षण में बताई गई कमियों की समीक्षा की और पाया कि ज्यादातर कमियों को दूर कर लिया गया है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से संवाद किया और उनसे साफ सफाई, खाने की गुणवत्ता, शैक्षिक व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिसपर विद्यार्थियों ने सुधार बताया। पिछली बार के मुकाबले इस बार बच्चों में अलग उत्साह नजर आया और आत्मविश्वास में वृद्धि दिखाई दी। प्रधानाचार्य का भी परफॉर्मेंस बेहतर पाया गया। प्रकाश की बेहतर व्यवस्था के दृष्टिगत विद्युत सप्लाई की समस्या के लिए एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। सड़क, बाउंड्री वाल, और मीटिंग रूम की समस्या का शीघ्रता से समाधान करने के निर्देश दिए। जनरेटर के पॉइंट्स कम पाए गए जिसको दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके साथ जो छोटी-मोटी कमियां पाई गई उनको भी यथाशीघ्र दूर करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवेश कुमार संबंधित अधिकारी और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।
……………
अमरोहा डीएम निधि के मां समान व्यवहार से जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे खुश/व्यवस्था में भी सुधार

