डॉ0दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि छात्रों को लक्ष्य प्राप्ति को निरंतर प्रत्यनशील रहना चाहिए।
वेदांत बने हेड ब्वाय
आरके पब्लिक स्कूल में 26 जुलाई को विद्यालय प्रांगण में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हेड ब्याय- वेदान्त गुप्ता ए हेड गर्ल -साझ माहेश्वरी, कल्चरर हेड- सिया गेरा, स्पोर्ट कैप्टन- अक्ष धारीवाल, वॉइस हेड ब्याय-युवराज सिंह वॉइस हेड गर्ल- नोया रिजवी नियुक्त किये गए।
समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा सरस्वती मॉ की प्रतिभा पर पुष्पार्पण के द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई कि वे अपने निर्धारित कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा के साथ पालन करेंगे। नवचयनित छात्रों ने भी अपनी कृतज्ञता अभिव्यक्त करते हुए अपने कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ निभाने का आश्वासन दिया।
छात्रों में जिम्मेदारी और गर्व की भावना जगाई
मुख्य अतिथि ने छात्रों में जिम्मेदारी और गर्व की भावना जगाई और उन्हें जीवन में लक्ष्य, मूल्य और कृतज्ञता रखने, बड़े सपने देखने, असफलताओं से न घबराने, उदाहरण प्रस्तुत करने और विद्यालय समुदाय में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि हमें अपने जीवन में ऐसे लक्ष्य साधने चाहिए कि जब तक वो पूरे न हो हमें नींद न आए। हमें असफलताओं से घबराना नहीं चाहिए और न हीं निराश होना चाहिए अपितु अपने सपनों को पूरा करने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय संरक्षक अजय टंडन, प्रबन्धिका अंजलि टंडन, अध्यक्ष अदिति टंडन ने जिलाधिकारी का धन्यवाद व्यक्त किया। उपस्थित छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अपने दायित्व का निर्वाह करने के लिए प्रोत्साहित किया। अन्त मे प्रधानाचार्या डा0 शिक्षा सरदाना ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अमरोहा डीएम निधिः छात्र लक्ष्य प्राप्ति को निरंतर प्रयत्नशील रहें

