डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
शासन ने जनपद अमरोहा ं के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार को डीडीआर पद पर पदोन्नति प्रदान की है। इससे उनके शुभचिंतकांे में खुशी की लहर है और बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।
गौरतलब है डॉ. प्रवेश कुमार ने पिछले माह जून में बंदायू से स्थानांतरित होकर अमरोहा में जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। वे वर्ष 2004 व 2005 में बीएसए मुरादाबाद-अमरोहा भी रहे हैं। इसके अलावा वे गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर समेत कई जिलों में बीएसए और डाइट में भी रहे हैं। फिलहाल पदोन्नति के बाद वे अमरोहा में ही जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर बने रहेंगे।
अमरोहा डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार को डीडीआर पद पर पदोन्नति

