एसएसएन
अमरोहा/चंदौसी/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को उनके चंदौसी आवास स्थित कैंप कार्यालय में लेखक व पत्रकार डॉ.दीपक अग्रवाल ने स्वलिखित पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) भेंट की। इस मौके पर संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री इंद्रपाल शर्मा और शिक्षक नेता वरन सिंह भी मौजूद रहे।
76 महिलाओं की संघर्ष गाथा
इस पुस्तक में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की निवर्तमान अध्यक्ष बिमला बाथम, श्रीमद् दयानंद कन्या गुरुकुल, चोटीपुरा की संस्थापिका डॉ. सुमेधा, डीएम अमरोहा निधि गुप्ता वत्स, अमरोहा नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शशि जैन समेत विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली 76 महिलाओं के कामयाबी के संघर्ष की कहानियों को शामिल किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इस पुस्तक को छात्र-छात्राओं को प्राथमिकता के आधार पर पढ़ना चाहिए। जीवन-संघर्ष की कहानियां ही आगे बढ़ने का रास्ता प्रशस्त करती हैं।
शिक्षा मंत्री गुलाब देवी को डॉ. दीपक ने ‘बढ़ो गगन की ओर‘ पुस्तक भेंट की

