डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों द्वारा मोहल्ला कोट अमरोहा में स्थित प्रभु संदेश भवन पर 24 जून 2025 दिन मंगलवार को ब्रह्माकुमारी संस्था की प्रथम मुख्य प्रशासिका मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
प्रातः 10 बजे से सामूहिक योग के बाद संस्था की निमित्त बहनों द्वारा तैयार किया गया भोग दादी जी को स्वीकार कराया गया। धनौरा से पधारी संस्था की जिला प्रभारी मनीषा बहन द्वारा मुरली क्लास कराने के बाद आदरणीय मम्मा जी के जीवन वृत्त एवं उनकी विशेषताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संस्था की निमित्त बहन बी.के.अर्चना, योगिता, विनीता, प्रवेश, सुनीता, उमा, संतोष आदि के अतिरिक्त उमेश, होरीलाल, दिनेश, लवली, करन सिंह, सतीश, पुरुषोत्तम, राजवीर, मुकुल, तेजपाल, भरत आदि भाई तथा प्रेरणा, नीता, नीलम, मंजू, भारती, सरोज, वीरवती, सीमा, माया आदि बहनें कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग 160 भाई बहनों द्वारा दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
अंत में सभी भाई बहनों ने योग युक्त होकर ब्रह्मा भोजन ग्रहण किया।
मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती को श्रद्धासुमन अर्पित किए

