डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जनपद अमरोहा में नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जिले में अमान्य स्कूलों के खिलाफ अभियान संचालित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
बंदायू से स्थानांतरित होकर आए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने अमरोहा में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके लिए अमरोहा जनपद नया नहीं है वे वर्ष 2004 व 2005 में बीएसए मुरादाबाद-अमरोहा भी रहे हैं। इसके अलावा वे गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर समेत कई जिलों में बीएसए और डाइट में भी रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता अमान्य स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई रहेगी। उन्होंने जिले के सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को सचेत किया है कि एक जुलाई से शैक्षणिक पंचाग का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। उसी के अनुरूप समय सारणी बनाकर पढ़ाई करानी होगी। समय-समय पर वे कॉलेजांे का निरीक्षण कर इसका पालन सुनिश्चित कराएंगे।
नवागत डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमारः अमान्य स्कूलों के खिलाफ चलेगा अभियान

