Home > प्रदेश > यूपी > अमरोहा > डीआईओ सुभाष चंद्र विदाई समारोहः सभी का भरपूर सहयोग मिला

डीआईओ सुभाष चंद्र विदाई समारोहः सभी का भरपूर सहयोग मिला

डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)

सूचना विभाग अमरोहा में कार्यरत जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र का जनपद उन्नाव में स्थानांतरण हो जाने पर जनपद के पत्रकार बंधुओ द्वारा नगर पालिका परिषद जनपद अमरोहा के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में सुभाष चंद्र ने कहा कि सभी का भरपूर सहयोग मिला। अधिकारियों ने जो जिम्मेदारी दी उसे मनायोग से पूरा किया।
जिले मंे 9 साल सेवारत रहे

जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र ने यहां अपनी कार्यशैली एव व्यवहार से सभी का दिल जीत लिया। वे अमरोहा लगभग 09 वर्षों तक रहे। सुभाष चंद्र ने कहा कि बस उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन किया उन्हें अधिकारियों द्वारा जो भी काम सौंपा गया उसे पूरे मनोयोग से किया। उन्होंने कहा कि अमरोहा के पत्रकार बहुत अच्छे है उन्हें पत्रकार साथियों से भरपूर प्यार स्नेह और सहयोग मिला। इस प्यार को वे जीवन भर नहीं भूलेंगे। कहा कि कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा उन्हें भरपूर सहयोग मिले इन्हे जो भी काम सौपा गया इन्होंने उसे अपना कर्तव्य मानकर पूरा किया। सभी पत्रकार बंधुओ ने जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह का संचालन डॉ. नरेंद्र सिंह द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओ ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जनपद के पत्रकार बंधुओ के साथ जिला सूचना कार्यालय के समस्त स्टाफ ने जिला सूचना अधिकारी सुभाष चंद्र को फूलमालाओं के साथ विदाई दी।

Print Friendly, PDF & Email
Dr. Deepak Agarwal
Dr. Deepak Agarwal is the founder of SunShineNews. He is also an experienced Journalist and Asst. Professor of mass communication and journalism at the Jagdish Saran Hindu (P.G) College Amroha Uttar Pradesh. He had worked 15 years in Amur Ujala, 8 years in Hindustan,3years in Chingari and Bijnor Times. For news, advertisement and any query contact us on deepakamrohi@gmail.com
https://www.sunshinenews.in