डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
आर्य समाज, अमरोहा की यज्ञशाला में विश्व कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। आर्य समाज के मंत्री अभय आर्य ने कहा कि किसी का भी जीवन अमर नहीं होता है लेकिन अच्छे काम अमरत्व प्रदान करते हैं।
प्रातः काल की शुभ बेला में आर्य समाज,अमरोहा के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान आचार्य सोमेश कुमार शास्त्री के ब्रहम्त्व में सम्पन्न हुआ। समाज में सुख,शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई।
इस अवसर पर आर्य समाज के मन्त्री अभय आर्य ने 2025 में घटित घटनाओं पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी जिंदगी की डोर हमारे हाथ में नहीं है इसलिए व्यक्ति विशेष को प्रतिदिन एक अच्छा कार्य अवश्य करना चाहिए। अच्छा कार्य वेदों को अपना आधार मानते हुए व्यक्ति को संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म यज्ञ अवश्य करना चाहिए नित्य यज्ञ करने से जहां वातावरण शुद्ध होता है वहीं घर में सुख शांति और समृद्धि आती है। वर्तमान परिवेश में वेदों का प्रचार प्रसार जरूरी है सभी समस्याओं का समाधान वेदों में छिपा है हमें अपने बच्चों को वेदों से जोड़ना चाहिए जिस घर में वेदों की ऋचाओं का वचन होता है वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है।
मुख्य यज्ञमान यशवंत सिंह रहे। मनोहर लाल आर्य ने ईश भक्ति भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वारा रचित अमर ग्रन्थ सत्यार्थ प्रकाश का वाचन प्रो० अनिल रायपुरिया आर्य समाज के नियम करन सिंह यादव एवं संगठन सुक्त यशवंत सिहं द्वारा प्रस्तुत किए गए।
मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, , अनिल जग्गा हेतराम सागर, प्रो अनिल रायपुरिया , नरेन्द्र कान्त गर्ग, मनोहर लाल आर्य, विनय त्यागी,यशवंत सिहं डॉ० जगत सिंह,राजीव यादव, देवेन्द्र सिंह ,पूरन लाल अरोड़ा शशांक वर्मा तनिष्क कुमार हर्षित कुमार गोवर्धन गेरा सतीश आर्य आदि आर्य जन उपस्थित रहे।
अभय आर्यः जीवन अमर नहीं लेकिन अच्छे काम ही अमरत्व प्रदान करते
