एसएसएन
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
उत्तर प्रदेश मॉटीकला बोर्ड के निर्वतमान अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गोला को लेखक/पत्रकार डॉ. दीपक अग्रवाल ने स्वलिखित पुस्तक ‘बढ़ो गगन की ओर‘ (सफल महिलाओं के साक्षात्कार) उनके आवास पर भेंट की।
श्री गोला ने डॉ. दीपक अग्रवाल के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के इस दौर में भी पुस्तकों का महत्व बरकरार है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को समर्पित उनकी यह पुस्तक संघर्षशील महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने डॉ. अग्रवाल से अमरोहा में साहित्यिक गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की और भविष्य में भी इस प्रकार पुस्तक लेखन के लिए प्रोत्साहित किया।
मॉटीकला बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला को डॉ. दीपक ने बढ़ो गगन की ओर पुस्तक भेंट की
