डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
डॉ कटारिया ने महाराष्ट्र में हिंदी संवर्धन का किया शंखनाद,मुंबई में जगह जगह हुआ अभिनंदन
साहित्य सृजन संवर्धन व सेवा से राजभाषा हिंदी के लिए योगदान देने वाले साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी राज्य अध्यापक पुरस्कार व आईआईटी राष्ट्रीय राजभाषा पुरस्कार सम्मानित डॉ यतींद्र कटारिया निवासी मंडी धनौरा को मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में न्यूज़ मेकर्स अचीवर्स अवार्ड के हिंदी क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय हिंदी साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया। वह यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले हिन्दी क्षेत्र के अकेले व्यक्ति चयनित किए गए थे ।
न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड
विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड की हिंदी साहित्य विधा के लिए राष्ट्रीय हिन्दी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था जिसके तहत मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित यशवंतराव च्वहाण आडिटोरियम में वेद शास्त्र रिसर्च फाउंडेशन व भाषा तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रंगारंग व भव्य समारोह में देश भर से अपने अपने क्षेत्र की प्रतिभाओं को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल द्वारा राजनीति प्ररश व फिल्म जगत के दिग्गज हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया इस अवसर पर कला संस्कृति साहित्य हिंदी संवर्धन समाज सेवा चिकित्सा व प्रशासन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिये सम्मानित दिए गए इसी कड़ी मे डॉ यतींद्र कटारिया को हिन्दी साहित्य, भाषा संवर्धन व सेवा के लिए श्रेष्ठ साहित्यकार हिंदी सेवी सम्मान दिया गया।
प्रख्यात हस्तियांे में शामिल कटारिया
इस अवसर पर डॉ कटारिया के साथ अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित होने वाली हस्तियों में प्रख्यात संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर अनु अग्रवाल मनोज वाजपेयी स्वामी तेजोमयानंद उदय सावंत इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव आदि को यह सम्मान प्रदान किया गया। ग़ौरतलब है कि इस इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने वालों में देवेन्द्र फडनवीस सचिन तेंदुलकर अन्ना हज़ारे शरद पवार लता मंगेश्कर पं बिरजू महाराज सलमा आगा आदि अनेक प्रसिद्ध हस्तियां है।
विश्व हिंदी मंच की ओर से भी अभिनंदन
डा यतींद्र कटारिया को सम्मानित किये जाने पर मुंबई के गोरेगांव में फिल्म अभिनेता लोकेश तिलकधारी के निवास पर विश्व हिन्दी मंच द्वारा अभिनंदन किया गया वहीं राजभाषा हिन्दी संवाद अभियान के अंतर्गत डॉ यतींद्र कटारिया ने भारत सरकार के एनटीपीसी आरईसी पीएफसी के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में राजभाषा हिन्दी के संवर्धन तथा प्रसार का शंखनाद किया।
डॉ कटारिया की उपलब्धि पर संस्कार भारती अखिल भारतीय साहित्य परिषद व मित्रजनांे ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी है