डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
अंतराष्ट्रीय रामायण एवं वैदिक संस्थान अयोध्या, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ, संस्कार भारती एवं एडूलीडर्स’ के सहयोग से उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में से जनपद अमरोहा के संवि.विद्यालय शेखूपुर झकड़ी, हसनपुर में रामायण गायन एवं वाचन कार्यशाला के आयोजन के समापन दिवस की शुरुआत श्री राम दरबार व माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण कर की गई।
प्रशिक्षक मनोज शर्मा स0अ0 एवं भरत चौहान ने बच्चों को भगवान श्रीराम व उनकी सेना के लंका में युद्ध विजय के पश्चात अयोध्या वापसी तथा अयोध्या मे भगवान राम, सीता व लक्ष्मण सहित सभी का स्वागत व हर्षाेल्लास के बारे मे विस्तार से बताया गया जिसको सभी बच्चों ने बड़े ही ध्यान से सुना। इस कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों का सांस्कृतिक, चारित्रिक एवं नैतिक विकास करना है। बच्चों ने रामायण के पात्रों का बखूबी अभिनय किया।
श्रीराम राज्याभिषेक की सुंदर प्रस्तुति
आज की कार्यशाला में श्रीराम का राज्याभिषेक उप जिलाधिकारी विभा श्रीवास्तव हसनपुर द्वारा किया गया। परिषदीय विद्यालय के छात्र/छात्राओं का अदभुत अभिनय श्रीराम का राज्याभिषेक की सुंदर प्रस्तुति दी। बिना पूर्व की तैयारी के बच्चों ने इतना सुंदर अभिनय किया, जिसे देखकर सभी मोहित हो गए।वास्तव में हमारे परिषद के बच्चे किसी से कम नहीं है। एस.डी.एम द्वारा बच्चों से रामायण के पात्रों से संबंधी अनेक रोचक प्रश्नों को पूछा गया। जिसका बच्चों ने बहुत अच्छे ढंग से जवाब दिया। जिस पर एसडीएम ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी एवं छात्रों को अपने हाथ से प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यशाला संयोजक सुमन रानी प्र.अ. ने बताया कि इस कार्यशाला के समापन समारोह में जिला व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षक संकुल ललित अग्रवाल, रीना गौड, कंचन त्यागी, रेशू गुप्ता, किरन चौहान, अशोक कुमार, रविंद्र कुमार,सुभाष चंद, सिराजुद्दीन, दानिश अब्दुल्ला, शिक्षा देवी, रूमा, एवं अन्य ग्रामवासी सहित ग्राम प्रधान विनोद कुमार उपस्थित रहे। जिसमें सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए। सभी को हलवा, छोले पूड़ी का प्रसाद वितरण कर रामायण की कार्यशाला का समापन किया गया।
उपजिलाधिकारी विभा ने किया श्रीराम का राज्याभिषेक/रामायण कार्यशाला
