डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
जी हाँ, बड़े नगरो की तर्ज पर नगर पालिका परिषद अमरोहा द्वारा अमरोहा पालिका क्षेत्र मे मैरिज हॉल का निर्माण कराया गया हैं, पालिका अध्यक्ष शशि जैन के प्रयासों से एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार के अनुभव एवं बेहतरीन कार्यशैली के परिणाम के फलस्वरुप राज्य सरकार द्वारा अमरोहा नगर पालिका को ’कल्याण मंडप’ के रूप मे उपहार प्रदान किया गया हैं जिसमे अब नगर के बड़े निजी शादी घरों जैसी सुविधाएँ कम खर्चे पर नगरवासियांे को प्राप्त हो सकेंगी एवं सीमित खर्च पर आमजन के पारिवारिक कार्यक्रम पालिका के कल्याण मंडप मे संपन्न हो सकेंगे।
पारिवारिक आयोजन सीमित खर्च में
उप नगर आयुक्त/अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा के नगर सुशोभन एवं मा. मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अंतर्गत नगरों के कायाकल्प एवं सौन्दर्यकरण के विभिन्न कार्यक्रम लागू किये गए हैँ जिसके क्रम मे नगर पालिका परिषद अमरोहा की अध्यक्ष शशि जैन ने नगर विकास मंत्री से भेंट कर उन्हें अमरोहा की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एवं नगर की विभिन्न आवश्यकताओं जैसे सडक, नाला /नाली, पार्क, कूड़ा निस्तारण, नगरीय स्ट्रीट लाइट, वृक्षा रोपण, नगरीय सौन्दर्यकरण सहित अमरोहा में बड़े नगरो की तर्ज पर एक ऐसे शादी घर की आवश्यकता बताई गयीं जिसमें आमजन अपने विभिन्न पारिवारिक आयोजन सीमित खर्च में कर सकें जिसके क्रम में नगर विकास मंत्री द्वारा मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अंतर्गत ’कल्याण मंडप’ अमरोहा पालिका के लिए स्वीकृत किया गया।
पालिका भूमि से अवैध कब्ज़ा हटवा कर
कल्याण मंडप के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता पालिका के लिए बड़ी चुनौती थी जिसके हल के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका के सीमा विस्तार उपरांत पालिका क्षेत्र में आई ऐसी भूमि की तलाश की गयीं जिस पर अनधिकृत कब्ज़े हैँ। अमरोहा के वार्ड पंजू सराय अंतर्गत अमरोहा- दाऊद सराय रोड पर सेंट मेरी स्कूल के समीप ग्राम समाज (अब पालिका भूमि ) जिस पर भू-माफियाओ द्वारा अवैध रूप से कब्ज़े कर उसको अतिक्रमित कर दिया गया था, पर से पालिका, राजस्व एवं पुलिस बल के साथ पालिका भूमि से अवैध कब्ज़ा हटवा कर शासकीय भूमि को कब्ज़ा मुक्त कराया गया एवं उस भूमि पर कल्याण मंडप के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया। उ. प्र. जल निगम की निर्माण एजेंसी सी. एन्ड डी. एस. द्वारा उस भूमि पर साढ़े तीन करोड़ रूपये के प्रस्ताव के सापेक्ष भव्य ’कल्याण मंडप’ का निर्माण कराया गया हैं, इस भव्य मंडप मे बड़े हॉल, गैलेरी, पोर्टिंको, किचेन, ऊपर की मंज़िल मे मेहमानों के लिए सर्व सुविधाओं से युक्त कमरे बनाये गए हैँ साथ ही इसमें पार्किंग की भी व्यवस्था की गयीं हैं, इसका निर्माण हो जाने के उपरांत इस मंडप के पालिका को हस्तान्तरण की कार्यवाही शेष हैं जिसके उपरांत पालिका द्वारा इसका संचालन किया जायेगा।
कल्याण मंडप का निरीक्षण किया
इससे पूर्व बीते दिनों पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा पालिका सभासद गण एवं पालिका स्टॉफ के साथ कल्याण मंडप का निरीक्षण किया गया एवं कार्यदायी एजेंसी के संबंधित प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, शीघ्र ही पालिका द्वारा इस मंडप के हस्तानतरण उपरांत इसे नगरवासियों के पारिवारिक आयोजनों के लिए आरम्भ कर दिया जायेगा। पालिका अध्यक्ष शशि जैन एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार द्वारा जारी संयुक्त बयान में बताया कि नगर पालिका परिषद अमरोहा नगर वासियो को नित नयी एवं बेहतर नगरीय सुविधाएँ देने के लिए तत्पर एवं प्रयासरत हैं, नागरिकों की मांग एवं उनकी अवश्यकताओं के दृष्टिगत नागरिकों के सुझाव के अनुसार हम अमरोहा को बड़े नगरो की तर्ज पर बेहतर एवं सुन्दर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैँ। नगरवासियो से अपील हैं कि अपने अमरोहा को और अधिक बेहतर, सुन्दर और उन्नत बनाये जाने के हमारे प्रयासों मे अपना सहयोग और सुझाव प्रदान करते रहें जिससे अमरोहा को एक आदर्श नगर बनाया जा सके।
अमरोहा को नई पहचान देगा पालिका कल्याण मंडप/ मैरिज हॉल
