डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने कस्तूरबा गंाधी आवासीय बालिका विद्यालय धनौरा में छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने 30 अप्रैल 2025 को स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और प्रश्न पूछे। छात्राओं के उत्तर पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। छात्राओं को कंप्यूटर पर कार्य करता देख,उन्होंने कहा कि अब तक जो कस्तूरबा देखे हैं यह उन सभी में श्रेष्ठ है। वार्डेन भाग्यवती ने बताया कि खान एकेडमी में उनका विद्यालय प्रदेश स्तर पर सुपर स्टार में चुना गया हैं। उन्हांेने वार्डेन व समस्त स्टाफ की विद्यालय की प्रति सराहनीय योगदान की प्रशंसा की।
महिला आयोग सदस्य संगीता कस्तूरबा विद्यालय धनौरा में व्यवस्थाओं से गदगद
