डॉ. दीपक अग्रवाल
अमरोहा/उत्तर प्रदेश (सनशाइन न्यूज)
मुंबई में राजभाषा संवाद द्वारा डॉ यतींद्र कटारिया करेंगे हिन्दी का शंखनाद
अमरोहा जनपद के साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी हिन्दी सेवी तथा राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित संस्कार भारती के प्रांतीय प्रचार प्रमुख डॉ यतींद्र कटारिया के नाम एक और उपलब्धि के रूप में 2 मई गुरुवार को मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित यशवंतराव चव्हाण आडिटोरियम में न्यूजमेकर अचीवर्स अवार्ड का राष्ट्रीय साहित्य सम्मान प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र व देश की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में प्रदान किए जाने वाले इस पुरस्कार को बाल ठाकरे अन्ना हजारे सचिन तेन्दुलकर आदि वरिष्ठ हस्तियों को दिया गया है।
वहीं दूसरी डा यतींद्र कटारिया भारत सरकार के द्वारा आयोजित राजभाषा संगोष्ठियों को भी संबोधित कर राजभाषा हिन्दी का शंखनाद करेंगे तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस व महाराष्ट्र सरकार का हिन्दी के संवर्धन के लिए के लिए धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।
डॉ यतींद्र को मुंबई में राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से किया जाएगा अलंकृत
